सोशल मीडिया का दोस्त निकला दरिंदा,नाबालिग को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। निशातपुरा थाने में एक नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर बने दोस्त के खिलाफ बैल्कमेल करने और उसके साथ शारीरिक शोषण करने का केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा है. उसकी दोस्ती कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर आदि नामक के युवक से हुई. दोनों के बीच फोन पर चैटिंग होने लगी. नाबालिग को बीते जनवरी महीने में आदि उसे घुमाने के बहाने निशातपुरा स्थित एक होटल लेकर कर गया, जहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने इस दौरान लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो भी मोबाइल में सुरक्षित कर लिया. आरोप है कि युवक ने उन फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके बाद नाबिलग के साथ जबरन संबंध बनाए. परेशान होकर नाबालिग ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

जिला बदर आदेश तोड़ने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच का शहर भर में सर्च अभियान

Tue May 19 , 2026
भोपाल। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्राइम ब्रांच ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के बावजूद भोपाल जिले की सीमा में प्रवेश कर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए। क्राइम ब्रांच ने […]

You May Like