5 हजार का इनामी गोवंश वध का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: महू पुलिस ने गोवंश वध मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी इमरान खटखट को चोरल डेम के पास से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को देखकर पुलिया से कूदकर भागने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गया.महू थाना क्षेत्र में गोवंश वध के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इमरान खटखट उम्र 38 साल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था. एएसपी रुपेश दिवेदी बताया कि 2 जून को सूचना मिली थी कि पुराने मामले में एक वांछित आरोपी चोरल डेम के पास देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा और अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिया से नीचे कूद गया.
पहले से भी गोवंश वध के कई मामले दर्ज हैं आरोपी पर पीछा कर रही पुलिस टीम ने नीचे जाकर देखा तो आरोपी घायल अवस्था में पड़ा मिला. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इमरान खटखट निवासी बंडा बस्ती महू बताया. पुलिया से कूदने के कारण उसके पैर में चोट आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. आरोपी के खिलाफ गोवंश वध के कई प्रकरण दर्ज है. मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

Next Post

धोखे से वाहन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Thu Jun 4 , 2026
इंदौर: शहर में लोगों के वाहन किराये पर लेकर धोखे से हड़पने वाले गिरोह का राऊ पुलिस ने पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपए कीमत के चार चारपहिया वाहन भी बरामद किए हैं.फरियादी ने थाना राऊ में शिकायत […]

You May Like