दो दिन बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी तापमान पहुंचा 36 डिग्री

रीवा, 7 जुलाई, दो दिन से झमाझम बारिश थम गई है और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल है. लगातार धूप बनी हुई है बूंदाबांदी तक नही हो रही है, जिसको लेकर लोग परेशान है. वही किसानो के लिये राहत है बारिश थमने के बाद किसान खरीफ की बोनी शुरू कर दिये है और जहा पर पानी ज्यादा है वहा किसानो ने धान का रोपा भी लगाना शुरू कर दिया है. रीवा में अभी तक बहुत कम बारिश हुई है अन्य जिलो के अपेक्षा 155 मि.मी औसत वर्षा हो चुकी है. गुढ़ तहसील में जहा सबसे ज्यादा वर्षा हुई है, वही त्योंथर तहसील में बहुत कम वर्षा होने से किसान धान का रोपा नही लगा पा रहे है. जबकि त्योंथर क्षेत्र में सबसे ज्यादा धान का उत्पादन होता है. प्रदेश के अन्य जिलो में लगातार बारिश हो रही है और रीवा में दो दिन से बारिश रूकी हुई है, तेज धूप के चलते गर्मी बढ़ गई है. तापमान 36 डिग्ग्री पहुंच गया है और रात का तापमान भी 26 डिग्री है. लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल है.

Next Post

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

Mon Jul 7 , 2025
ग्वालियर। भितरवार के ग्राम जनकपुर (रायपुर सानी) के एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से किसान राजेन्द्र सिंह रावत पुत्र किशननलाल सिंह रावत की मौत हो गई। आकाशीय बिजली की तेज गर्जना से कई जगह मकान प्रभावित हुए हैं। लगातार हुई झमाझम बारिश से नयागांव मार्ग खराब हो गया है। […]

You May Like