
दमोह। बरसात का मौसम आते ही जिले में करंट लगने और सर्पदंश जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज जारी है. जिला अस्पताल पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक शुभ नारायण यादव सहित पुलिस टीम ने करंट की घटनाओं में घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
पहली घटना पथरिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर की है। यहां करंट लगने से 55 वर्षीय भागबाई पति प्रेम बंसल और उनके पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भागबाई को मृत घोषित कर दिया। उनके पुत्र का उपचार अभी जारी है।दूसरी घटना नोहटा की है। यहां 35 वर्षीय नरेंद्र पिता हरि सिंह को करंट लगा। परिजन उन्हें दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। वहीं सर्पदंश की एक अन्य घटना* में मोहनपुर निवासी करीब 12 वर्षीय सपना पिता रामबाबू बंसल की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस-प्रशासन ने बरसात के मौसम में आमजन से अपील की है कि गीले हाथों से बिजली के उपकरण न छुएं, टूटे तारों से दूर रहें और रात में घरों में साफ-सफाई रखकर सर्पदंश से बचाव के उपाय करें.
