चोर दुकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपए ले गए

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी अंतर्गत स्थित एक परचून की दुकान में अल सुबह चोरी की वारदात हुई। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपए पार कर ले गए। घटना निजामपुर निवासी दिनेश पुजारी की दुकान पर हुई। अल सुबह करीब 4 बजे दो अज्ञात चोर दुकान पर पहुंचे।

इनमें से एक चोर बाहर खड़ा होकर रेकी करता रहा, जबकि दूसरा दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। वह करीब 8–9 मिनट तक दुकान के अंदर रहा और गल्ले में रखी नकदी निकालकर प्लास्टिक की थैली में भरकर ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सुरेश बंसल बने क्रियेटिव हाउस के संयोजक, उनके साथ रहकर सभी पद जीतेंगेः विजय गोयल

Thu Sep 18 , 2025
ग्वालियर:मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के अगले वर्ष संभावित चुनावों को लेकर क्रियेटिव हाउस इस बार आरपार की लड़ाई लड़ेगा। अभी तक क्रियेटिव का 50 और व्हाईट हाउस का 50 प्रतिशत पदों पर कब्जा हैं। लेकिन इस बार क्रियेटिव हाउस की नजर चेंबर के सभी पदों को शत प्रतिशत […]

You May Like

मनोरंजन