एचएएल कोरापुट से 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी कल, राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन

नयी दिल्ली 05 अक्टूबर (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को ओडिशा के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स एचएएल कोरापुट डिवीजन से 2,000वें एयरो-इंजन की डिलीवरी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि यह उपलब्धि एचएएल कोरापुट के करीब छह दशक के योगदान को रेखांकित करती है।

कुल 218 करोड़ रुपये के निवेश से शक्ति इंजन की दूसरी उत्पादन लाइन की स्थापना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा। इससे ध्रुव उन्नत हेलीकॉप्टर हेलीकॉप्टर और प्रचंड हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर समेत स्वदेशी हेलीकॉप्टरों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह आयोजन रक्षा उपकरणों के खरीदार से आगे बढ़कर भारत को रक्षा प्रणालियों के डिजाइन, विकास और निर्माण में सक्षम बनाने की सरकार की सोच को भी दर्शाता है। इस दिशा में स्वदेशी एयरो-इंजन क्षमता विकसित करना अहम है, क्योंकि इंजन तकनीक रक्षा क्षेत्र के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण और जटिल है।
कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार और एचएएल के सीएमडी रवि के. समेत अन्य लोग शामिल होंगे।

.....

Next Post

भारत-यूएई संयुक्त सैन्य अभ्यास 'माउंटेन गार्डियन'शुरू

Mon Oct 5 , 2026
नयी( दिल्ली 05 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और संयुक्त अरब अमीरात, यूएई की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ सोमवार से शुरू हो गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास 18 अक्टूबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के […]

You May Like