दक्षिण-पूर्व एशिया सहित दुनिया भर के स्कैम केंद्रों में यातना, यौन शोषण: संरा की रिपोर्ट का खुलासा

न्यूयॉर्क/जिनेवा, 21 फरवरी (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की एक नयी रिपोर्ट में दक्षिण-पूर्व एशिया और अन्य क्षेत्रों में संचालित बहु-अरब डॉलर के ऑनलाइन स्कैम केन्द्रों के भीतर हो रहे भीषण मानवाधिकार उल्लंघनों का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन केन्द्रों में हजारों लोगों को मानव तस्करी के जरिये लाया जाता है और उन्हें यातना, यौन उत्पीड़न, जबरन श्रम तथा साइबर अपराधों में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है।

मानवाधिकार कार्यालय की ओर से शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ये स्कैम केन्द्र संगठित अपराध नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो फर्जी नौकरी के प्रस्तावों, ऑनलाइन विज्ञापनों और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बहलाकर विभिन्न देशों से दक्षिण-पूर्व एशिया लाते हैं। बाद में उन्हें किलेबंद परिसरों में बंद कर दिया जाता है, जहां कड़ी निगरानी में उनसे ऑनलाइन ठगी, निवेश धोखाधड़ी, रोमांस स्कैम और अन्य साइबर अपराध कराये जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने इसे ‘जबरन अपराध’ की श्रेणी में रखा है और सदस्य देशों से अपने मानव तस्करी कानूनों में इस अवधारणा को स्पष्ट रूप से शामिल करने का आह्वान किया है, ताकि पीड़ितों को अपराधी नहीं बल्कि पीड़ित के रूप में संरक्षण मिल सके।

Next Post

संयुक्त राष्ट्र : एआई का विकास मानवाधिकारों की नींव पर हो

Sat Feb 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 फरवरी (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की तकनीक का संचालन एक ऐसे मानवाधिकार ढांचे के माध्यम से किया जाना चाहिए जो पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता सुनिश्चित करे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र समाचार संकलन सेवा को दिए एक साक्षात्कार […]

You May Like