कतर ने सीरिया पर इजरायली हमलों की निंदा की

द हेग, 23 जुलाई (वार्ता) कतर ने बुधवार को सीरियाई क्षेत्र पर इजरायल के बार-बार हमलों सहित उसकी नीतियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

कतर समाचार एजेंसी (क्यूएनए) के अनुसार रासायनिक हथियार निषेध संगठन (ओपीसीडब्ल्यू) की कार्यकारी परिषद के एक सत्र के दौरान संगठन में कतर के प्रतिनिधि मुतलाक बिन मजीद अल-कहतानी ने इन हमलों को क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया। उन्होंने इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर, विशेष रूप से चार्टर के अनुच्छेद 2 का स्पष्ट उल्लंघन बताया, जो देशों की एकता और क्षेत्रीय अखंडता के विरुद्ध बल प्रयोग पर प्रतिबंध लगाता है।

श्री अल-कहतानी ने बताया कि इजरायल को ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना होगा जो वियना संधि कानून के अनुच्छेद 18 पर आधारित रासायनिक हथियार सम्मेलन के उद्देश्यों और प्रयोजनों की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करे। उन्होंने इस बात पर जोर देकर कहा, “सम्मेलन के मूल उद्देश्यों का कोई भी उल्लंघन एक कानूनी उल्लंघन है जिसके लिए इजरायल जिम्मेदार है।”

उन्होंने इन गतिविधियों की स्पष्ट तौर पर निंदा की है। श्री अल-कहतानी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इन्हें रोकने, सीरिया की संप्रभुता की रक्षा करने और समझौते के तत्वावधान में चल रही सत्यापन और निराकरण प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का आह्वान किया।

 

Next Post

अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को प्रशासन ने किया सील 

Wed Jul 23 , 2025
आलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व तपीस पांडे ने जिले मे अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर पूर्णत: रोक लगाने के अभियान को जारी रखा। इस दौरान आलीराजपुर के अश्विन गुप्‍ता , जव‍ानिया के दिपू विश्‍वास और ग्राम नानपूर के हर्षवर्धन क्लिनिक पर जॉच की गई । जॉच के दौरान पाया गया […]

You May Like

Play sound