अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को प्रशासन ने किया सील 

आलीराजपुर। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व तपीस पांडे ने जिले मे अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर पूर्णत: रोक लगाने के अभियान को जारी रखा। इस दौरान आलीराजपुर के अश्विन गुप्‍ता , जव‍ानिया के दिपू विश्‍वास और ग्राम नानपूर के हर्षवर्धन क्लिनिक पर जॉच की गई । जॉच के दौरान पाया गया कि नितिन पटेल द्वारा करीबन 8 से 10 बेड की उपलब्‍धता वाले क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था उक्‍त क्लिनिक पर जॉच के दौरान एलो‍पैथी पद्धति से ग्रामीणजन का उपचार किया जाता था, मूल् दस्‍तावेज की कमी होने पर उक्‍त क्लिनिक को सील किया गया । जॉच के दौरान किसी के भी पास एलोपैथिक पद्धति से इलाज के मूल दस्‍तावेज प्राप्‍त नही हुए । इस दौरान संचालकों द्वारा मरीजों का उपचार एलौपेथि पद्धति से किया जा रहा था । सभी के यहॉ से प्रयोग में लाई जा रही दवा और बाटल को जप्‍त कर नष्‍ट किया जाएगा । साथ ही ग्राम जवानिया के दिपू विश्‍वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिए और सभी क्लिनिकों को सील कर आगामी कार्यवाही के लिए संबंधित स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को निर्देशित किया गया । इस दौरान तहसीलदार श्रीमती सविता राठी , सहित क्षेत्र के पटवारी एवं संबंधित दल उपस्थित था ।

Next Post

1600 किलोमीटर की दूरी तय कर आए कांवडिय़ों का हुआ स्वागत

Wed Jul 23 , 2025
शुजालपुर।महाराष्ट्र प्रांत के अकोला क्षेत्र से निकले 25 सदस्यीय कावड यात्रियों का शुजालपुर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने इन कावडियों का पुष्प वर्षा और अल्पाहर से स्वागत किया. उक्त कावडिये लगभग 1600 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस जा रहे थे. इस दल में शामिल युवक ने बताया कि वे […]

You May Like