जर्जर सड़क एवं जल संकट को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन


सिंगरौली: शहर में बदहाल सड़कें, पेयजल संकट, अव्यवस्थित ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य मुद्दों एवं समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने ननि के खिलाफ प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ता पहले शहर में रैली की शक्ल में मार्च करते हुए निगम मुख्यालय पहुंचे। उस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य द्वार पर ही धरना दे दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आयुक्त के पहुंचने पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग दोहराई।

कांग्रेस ने ज्ञापन में आठ प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से नगर निगम का ध्यान आकृष्ट कराया। सबसे पहले इंदिरा चौक नवजीवन बिहार से माजन मोड़ , कचनी-परसौना तक की जर्जर मुख्य सड़क का मुद्दा उठाया गया, जहां जगह-जगह बने गड्ढों से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि निगम केवल सड़क मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति करती है। जिसके चलते चन्द महीने में ही सड़के जर्जर हो जा रही हैं।

इसी तरह शहर के कई वार्डों में नल-जल योजना अधूरी पड़ी है। गर्मी आते ही पेयजल संकट और विकराल हो गया है, लेकिन निगम समय पर टैंकर उपलब्ध कराने में भी विफल रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा शासित वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अन्य वार्डों को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर की अव्यवस्थित व्यवस्था कांग्रेस के आरोपों का एक बड़ा हिस्सा रही।

Next Post

व्यावसायिक प्लाजा की लाखों की रेलिंग भी चोरी

Sat Nov 15 , 2025
सिंगरौली: व्यावसायिक प्लाजा गनियारी के शटर चोरी के बाद अब रेलिंग चोरी का मामला तूल पकड़ लिया है। कोतवाली पुलिस की नाकामी एवं कबाड़ माफियाओं को मिले संरक्षण पर तरह-तरह के सवाल खड़े किये जाने लगे हैं।यहां बताते चले कि कोतवाली से महज 300 मीटर दूर अम्बेडकर चौक के समीप […]

You May Like