मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की गई थी, जिसके तहत अगस्त 2025 में 7,500 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी।

इस भर्ती के लिए प्रदेशभर से 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जो युवाओं में पुलिस सेवा के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। लिखित परीक्षा प्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग एक माह की अवधि में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

लिखित परीक्षा के बाद कुल 57,990 अभ्यर्थियों को (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए चयनित किया गया था। यह परीक्षा 23 फरवरी से 14 मार्च 2026 के बीच प्रदेश के 10 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें करीब 44,483 अभ्यर्थी शामिल हुए। पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई गई।

सभी चरणों के सफल समापन के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसे चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। घोषित परिणाम के अनुसार कुल 6,525 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें से 5,916 अभ्यर्थियों का चयन जिला पुलिस बल के लिए तथा 609 अभ्यर्थियों का चयन विशेष सशस्त्र बल के लिए किया गया है।

Next Post

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,3 लाख की चोरी की बाइक जब्त

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल। टीटी नगर थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक दो पहिया वाहन भी जब्त किया है, जिसकी कीमत 3 लाख रूपए है. पुलिस के अनुसार 6 अप्रैल को फरियादी निखिल कुमार (22) निवासी बाणगंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई. निखिल […]

You May Like