सोनम रघुवंशी की जमानत बरकरार, सरकार को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

इंदौर. बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत फिलहाल कायम रहेगी. मेघालय हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार की जमानत निरस्त करने संबंधी याचिका खारिज कर दी. इसके साथ ही निचली अदालत का आदेश यथावत बना रहेगा.

सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से मेघालय हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी. सरकार का कहना था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत पर नहीं रखा जाना चाहिए, जबकि बचाव पक्ष ने निचली अदालत के आदेश को सही ठहराते हुए उसे बरकरार रखने की मांग की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए सरकार की याचिका खारिज कर दी.

अदालत के इस फैसले के बाद सोनम रघुवंशी फिलहाल जमानत पर ही रहेगी. हालांकि इससे मुख्य मामले की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हत्या के मामले में ट्रायल पहले की तरह जारी रहेगा और आरोपों पर अंतिम फैसला साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर ट्रायल पूरा होने के बाद ही होगा. हाईकोर्ट का विस्तृत आदेश फिलहाल जारी नहीं हुआ है.

Next Post

रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर संपति कर में छूट

Mon Jun 29 , 2026
इंदौर। शहर में गिरते भू जल स्तर को लेकर नगर निगम ने रहवासियों और मकान मालिकों के लिए अभिनव पहल की है। यदि मकान मालिकों द्वारा वर्षा जल संरक्षण के लिए घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाता है तो नगर निगम ऐसे मकान मालिकों को संपत्ति कर में […]

You May Like