कटनी गया परिवार, घर में हुई चोरी

सोने चांदी के जेवर ले गए चोर
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत ग्रीन सिटी गली नम्बर 5 दुर्गा मंदिर के पास चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवारकटनी गया हुआ था‌। पुलिस ने बताया कि सुरेश महोबिया 38 वर्ष निवासी ग्रीन सिटी गली नम्बर 5 दुर्गा मंदिर के पास माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अपने गांव लखाखेरा थाना बड़वारा जिला कटनी गया था.

परिवार के साथ बीती रात लगभग 8-30 बजे वापस आकर देखा तो उसके घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा था अंदर जाकर देखा सामान बिखरा था, कमरे में रखी गोदरेज आलमारी का ताला टूटा था सामान बिखरा पड़ा था आलमारी में रखे सोने की 1 चैन, 2 अंगूठी, बेटी की सोने की चेन तथा नगदी 3 हजार रूपये के गायब थे, कोई अज्ञात चोर सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 90 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है।

Next Post

नीतीश और लालू ने ली है गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ

Thu Nov 20 , 2025
पटना, (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राजधानी पटना का गांधी मैदान मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सज धज रहा है और पिछले इतिहास पर नजर डालें तो नीतीश कुमार के अलावा लालू प्रसाद यादव भी इस ऐतिहासिक मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। राजधानी […]

You May Like