बिलौजी विधायक कार्यालय में भाजपा की जीत पर भव्य विजय जुलूस

सिंगरौली। जिले के बिलौजी स्थित विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भव्य विजय जुलूस निकालकर हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक रामनिवास शाह ने किया, जिनकी अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

इस दौरान विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसे जन-जन के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने सुशासन और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विजय जुलूस के दौरान “जय श्री राम” और भाजपा के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया, जिससे क्षेत्र में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

यह जश्न न केवल पार्टी की जीत का प्रतीक रहा, बल्कि देश में विकास, राष्ट्रवाद और सुशासन के प्रति जनता की अटूट आस्था को भी दर्शाता है।

Next Post

25 लाख के जेवर लेकर फरार केयरटेकर का अब तक सुराग नहीं

Mon May 4 , 2026
इंदौर. गुमास्ता नगर में बुजुर्ग को नशा देकर 25 लाख के जेवर लेकर फरार हुए केयरटेकर का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस अब आरोपी पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के 75 वर्षीय ओमप्रकाश मूंगड़ की देखभाल के लिए परिवार ने […]

You May Like