इस्लामाबाद, 09 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के उतर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकी हमले में एक पुलिस अधिकारी मारा गया। अधिकारियों ने गुरुवार की यह जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस के अनुसार हमलावरों ने बुधवार देर रात डेरा इस्माइल खान जिले में डेरा टाउन पुलिस खुट्टी चेक पोस्ट को दो दिशाओं से निशाना बनाया। हमले में चौकी प्रभारी अहमद नवाज गंभीर रूप से घायल हो गये थे और बाद में स्थानीय अस्पताल में उनकी मौत हो गयी।
सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों का पता लगाने के लिये तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
Next Post
साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के उपन्यासकार ' लास्लो क्रास्नाहोर्कै' को
Thu Oct 9 , 2025
स्टॉकहोम, 09 अक्टूबर (वार्ता) स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्लो क्रास्नाहोर्कै को वर्ष 2025 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने के घोषणा की। स्वीडिश अकादमी ने उनके नाम का ऐलान करते हुए बताया कि यह पुरस्कार “उनकी प्रभावशाली और दूरदर्शी रचनाओं के लिए, […]

You May Like
-
2 years ago
बोर्ड परीक्षाओ में नकल पर नकेल कसेगा उडऩदस्ता दल
