साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के उपन्यासकार ‘ लास्लो क्रास्नाहोर्कै’ को

स्टॉकहोम, 09 अक्टूबर (वार्ता) स्वीडिश अकादमी ने गुरुवार को हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्लो क्रास्नाहोर्कै को वर्ष 2025 के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने के घोषणा की।
स्वीडिश अकादमी ने उनके नाम का ऐलान करते हुए बताया कि यह पुरस्कार “उनकी प्रभावशाली और दूरदर्शी रचनाओं के लिए, जो प्रलयकारी आतंक के बीच भी कला की शक्ति की पुनः पुष्टि करती हैं।” दिया जा रहा है।
हंगेरियन भाषा के इस लेखक की प्रमुख रचनाएं साटनटैंगो, द मेलांचोली ऑफ़ रेसिस्टेंस, वार एंड वार ,सेइओबो देयर बिलो,द वर्ल्ड गोज़ ऑन आदि हैं।

Next Post

स्कूल में सनसनीखेज़ घटना क्लासरूम में बेहोश मिली छात्रा, सिर पर चोट और चोटी कटी मिली

Thu Oct 9 , 2025
मंडला। बम्हनी बंजर स्थित शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को एक खौफनाक घटना सामने आई। यहां अध्ययनरत एक छात्रा क्लासरूम में बेहोशी की हालत में मिली। बताया जा रहा है कि छात्रा के सिर पर चोट के निशान थे और उसकी चोटी कटी हुई थी। सूचना मिलते ही शिक्षक […]

You May Like