कक्षा 5-8वीं के परीक्षा परिणाम में सतना जिले का कमजोर प्रदर्शन

सतना: मप्र राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा बुधवार को कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा का परिधाम घोषित कर दिया गया. हलांकि एक ओर जहां राज्य स्तर पर दोनों ही बोर्ड परीक्षा परिणामों में लगभग 3 प्रतिशत की बेहतरी दर्ज की गई. लेकिन वहीं दूसरी ओर जिले का परीक्षा परिणाम काफी कजोर साबित हुआ. कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणामों में जिले की स्थित राज्य भर में सबसे निचले पायदान पर रही. जबकि कक्षा 5वीं के परिणाम में जिले का प्रदर्शन नीचे से तीसरे स्थान पर रहा.

बुधवार की दोपहर मप्र राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा किए जाने की जानकारी सामने आते ही छात्र और अभिभावकों दोनों की बेचैनी बढ़ गई. आनन-फानन में सभी लोग इंटरनेट के जरिए अपने-अपने परीक्षा परिणाम को जानने का प्रयास करने लगे. इस दौरान जहां कई छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. वहीं कुछ ऐसे भी रहे जिनके हाथ निराशा लगी. घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार कक्षा 8वीं में सतना जिले के कुल 83.79 प्रशित बच्चे ही सफल हो पाए. इस लिहाज से राज्य भर में सतना जिला सबसे निचले पायदान पर आ गया.

कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम में सतना जिले की स्थित का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि राज्य भर में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले नरसिंहपुर जिले से सतना के परिणाम का अंतर 15.59 प्रतिशत रहा. इसी कड़ी में कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम में सतना जिले का स्थान नीचे से तीसरे स्थान पर आया. कक्षा 5वीं में जिले का परिणाम 89.35 प्रतिशत रहा. इस लिहाज से राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले नरसिंहपुर जिले की तुलना में सतना का परिणाम का अंतर 10.35 प्रतिशत रहा. हलांकि परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए राहत भर खबर यह भी सामने आई कि मई-जून में पूरक परीक्षा देने का अवसर मिलेगा. असफल हुए छात्र-छात्राओं को पूरक परीक्षा में अवसर मिलने के कारण उनका साल खराब नहीं होगा.
जिले में उचेहरा-नागौद ने मारी बाजी
जिला परियोजना समन्वयक विष्णु त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम में सतना जिले के उचेहरा विकासखण्ड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. उचेहरा ब्लाक का परीक्षा परिणाम 93.11 प्रतिशत रहा. जिसके बाद रामनगर का 92.65 प्रतिशत और नागौद ब्लाक का 92.31 प्रतिश रहा. कक्षा 5वीं के परिणाम में अमरपाटन ब्लॉक ने 63.40 प्रतिशत के साथ सबसे फिसड्डी प्रदर्शन किया. जिसके बाद 82.31 प्रतिशत परिणाम के साथ रामपुर बघेलान ब्लाक नीचे से दूसरे स्थान पर रहा. इसी कड़ी में कक्षा 8वीं के परिणाम में 89.94 प्रतिशत के साथ नागौद ब्लाक ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. जबकि 89.10 प्रतिशत परिणाम के साथ उचेहरा ब्लाक दूसरे नंबर पर रहा. लेकिन वहीं दूसरी ओर 77.12 प्रतिशत परिणाम के साथ अमरपाटन ब्लाक सबसे निचले स्थान पर रहा. वहीं मैहर ब्लाक 77.79 प्रतिशत परिणाम के साथ नीचे से दूसरे स्थान पर आया.
ग्रेड में सोहावल रहा अव्वल
डीपीसी श्री त्रिपाठी के अनुसार घोषित परीक्षा परिणाम में ग्रेड के लिहाज से सतना जिले के सोहावल ब्लाक ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. कक्षा 5वीं के परीक्षा परिणाम में सोहावल ब्लॉक में कुल 424 छात्र-छात्राओं को ए-प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ. जिसके बाद मैहर के कुल 330 छात्र-छात्राओं ने ए-पल्स ग्रेड प्राप्त किया. जबकि इस मामले में रामनगर ब्लाक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. जहां पर केवल 86 छात्र-छात्राओं ने ए-प्लस ग्रेड प्राप्त किया. इसी कड़ी में कक्षा 8वीं के परिणाम में सोहावल ब्लाक के कुल 606 छात्र-छात्राओं ने ए-प्लस ग्रेड प्राप्त किया. जिसके बाद 398 छात्रों द्वारा ए-प्लस ग्रेड प्राप्त करने के कारण रामपुर बघेलान दूसरे स्थान पर रहा. जबकि इस मामले में रामनगर ब्लाक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा. जहां पर केवल 122 छात्र-छात्राओं ने ए-प्लस ग्रेड प्राप्त किया

Next Post

पानी संकट से त्रस्त कोलारवासी नगर निगम पहुंचे, सप्लाई सुधार की मांग को लेकर धरना

Thu Mar 26 , 2026
भोपाल: शहर के कोलार क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही पानी आपूर्ति से परेशान रहवासी आज नगर निगम के नए भवन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इलाके में अक्सर नलों से पानी की सप्लाई बाधित रहती है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। […]

You May Like