पानी संकट से त्रस्त कोलारवासी नगर निगम पहुंचे, सप्लाई सुधार की मांग को लेकर धरना

भोपाल: शहर के कोलार क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही पानी आपूर्ति से परेशान रहवासी आज नगर निगम के नए भवन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इलाके में अक्सर नलों से पानी की सप्लाई बाधित रहती है, जिससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। गर्मी के मौसम में पानी की कमी और भी गंभीर हो जाती है, जिससे परिवारों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द नियमित और पर्याप्त पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Post

महाआर्यमन सिंधिया की जुबान फिसली, श्रद्धांजलि की जगह दे दी शुभकामनाएं

Thu Mar 26 , 2026
मुंगावली: शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय असहज स्थिति बन गई, जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया की जुबान फिसल गई। संबोधन के दौरान उन्होंने श्रद्धांजलि देने के बजाय शुभकामनाएं शब्द का इस्तेमाल कर दिया, जिसे लेकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच […]

You May Like