पश्चिम एशिया में तनाव के बीच राष्ट्रपति मार्कोस ने फिलीपींस नागरिकों से स्वदेश लौटने का अनुरोध किया

मनीला, 03 मार्च (वार्ता) फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को 1,400 से अधिक फिलीपीनी नागरिकों से स्वदेश लौटने का अनुरोध किया।

श्री मार्कोस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों के बंद होने के कारण फिलहाल सरकार प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी रास्ते से लोगों का वहां से निकलना गंभीर जोखिम भरा हो सकता है। लाेगों के काफिलों पर शत्रुतापूर्ण हमलों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रपति मार्कोस ने इजरायल और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे फिलीपीन नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की सलाह दी है। फिलीपींस हालांकि सीधे तौर पर जारी संघर्ष में शामिल नहीं है लेकिन पश्चिम एशिया की संकट की स्थिति में उनके देश पर इसका असर पड़ सकता है, क्योंकि लगभग 25 लाख फिलीपीन नागरिक पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रहते है और अपनी आजीविका चलाते हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताहांत संघर्ष के दौरान इजरायल में एक फिलीपीनी महिला की छर्रे लगने से मौत हो गई।

 

Next Post

भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले हैं, गुणवत्ता को अपना महामंत्र बनाएं विनिर्माता: मोदी

Tue Mar 3 , 2026
नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को ‘गुणवत्ता’ अपना महामंत्र बनाने का आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा कि दुनिया को आज के दौर में विनिर्माण के कामों के लिए मजबूत भागीदारों की तलाश है और यह भारत के लिए बड़ा अवसर है। श्री […]

You May Like