पहली बारिश में ढही 40 करोड़ की सड़क, जांच और कार्रवाई की मांग

भोपाल: जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने भोपाल संभाग कमिश्नर संजीव सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीहोर-श्यामपुर सड़क निर्माण में हुई गड़बड़ी की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराते हुए अनियमितताओं के दोषियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की ।

इस बारे में जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर से श्यामपुर तक लगभग 30 किमी लंबी और 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई प्रदेश की पहली एफडीआर तकनीक की सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और इसमें जगह-जगह बहुत बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं तथा पूरी सड़क उखड़कर जर्जर हो चुकी है । पंकज शर्मा ने इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Next Post

टीबी मुक्त भारत अभियान, उच्च जोखिम वाले वर्गों की होगी स्क्रीनिंग

Sat May 24 , 2025
भोपाल: टीबी मुक्त भारत अभियान की तैयारियों के तहत मधुमेह के मरीजों, कुपोषित, धूम्रपान करने वाले, शराब सेवन करने वाले, पूर्व टीबी मरीज, संपर्क व्यक्ति और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को लक्षित कर गतिविधियों का आयोजन किए जाने पर जोर दिया जाएगा। टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले […]

You May Like