जल संरक्षण में खण्डवा नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धि : जेएसजेबी अभियान अंतर्गत 20490 कंटूर ट्रेंच निर्माण के साथ देश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त

खण्डवा। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं नगर निगम के एमआईसी सदस्यों के मार्गदर्शन तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के नेतृत्व में जलगंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत संचालित जल संचय जनभागीदारी अभियान (JSJB) में खण्डवा नगर निगम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कंटूर ट्रेंच निर्माण के क्षेत्र में देशभर के नगरीय निकायों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

वर्षा जल संचयन, भूजल संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत द्वारा 29 सदस्यीय विशेष दल का गठन किया गया। दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने खण्डवा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सर्वेक्षण कर लगभग 130 स्थलों का चिन्हांकन किया, जहाँ कंटूर ट्रेंच निर्माण के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की अपार संभावनाएं थीं।

अभियान के दौरान मशीनों की उपलब्धता, श्रमिकों की व्यवस्था, ऑपरेटरों की तैनाती, दुर्गम स्थलों तक पहुंच तथा समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति जैसी अनेक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए नगर निगम की टीम ने सतत प्रयास किए। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए 20,490 कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया गया, जिससे खण्डवा नगर निगम को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस उपलब्धि में नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, तकनीकी अमले, मशीन ऑपरेटरों, श्रमिकों तथा जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कंटूर ट्रेंच निर्माण से वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित होगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि, जल संरक्षण को बढ़ावा तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

खण्डवा नगर निगम की यह उपलब्धि जल संरक्षण एवं जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट उदाहरण है तथा देश के अन्य नगरीय निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Next Post

महिला के साथ पति के दोस्तों ने की छेड़खानी, मंगलसूत्र लेकर भागे

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में रात के समय घुसकर उसके पति के दो दोस्तों ने छेड़खानी कर दी. आरोपियों ने इस दौरान महिला के गले से मंगलसूत्र भी झपटकर लिया और मौके से फरार हो गए. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर […]

You May Like