नर्मदापुरम। सांसद खेल महोत्सव-2025 के अंतर्गत डॉल्फ़िन बैडमिंटन एकेडमी में नर्मदापुरम विधानसभा स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि युवा और स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार करने तथा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन महत्वपूर्ण है।
सांसद चौधरी ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें खेल भावना और युवा ऊर्जा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री ज्योति चौरे, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु जैन, जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, अनुराग मिश्रा (एमपीसीए), नोडल अधिकारी अनिल चौबे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता नर्मदापुरम की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।
