सतना: सोशल मीडिया और कुछ न्यूज चैनल के जरिए सूचना प्राप्त होने पर जिला कलेक्टर द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित होटल की जांच के आदेश दिए गए थे। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने वहां पर कुछ अनियमितता पाए जाने पर एक ओर जहां नोटिस जारी कर दी। वहीं दूसरी ओर पानी शराब और खाद्य पदार्थ के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए।
सोशल मीडिया और न्यूज चैनल से प्राप्त सूचना पर कलेक्टर सतना डॉ सतीश कुमार एस के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा सीएमएचओ डॉ एल के तिवारी के मार्गदर्शन में सोमवार को रीवा रोड स्थित शहर के प्रतिष्ठित होटल ओम रिसॉर्ट सतना में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा दबिश दी गई। होटल में संचालित रेस्टोरेंट द एनएच 75 किचेन के स्टोर , किचेन की जांच की गई।
किचेन में खाद्य पदार्थों को खुला और अव्यवस्थित तरीका से रखा पाया गया तथा मौके पर दस्तावेजों का उचित संधारण नहीं पाया गया जिस पर नोटिस जारी के प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं दूसरी ओर रेस्टोरेंट से आर्यन गोल्ड सौंफ और ओम रिसॉर्ट वाटर ग्राम पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नमूने लिए गए। इसी कड़ी में ओम रिसॉर्ट में संचालित प्याला द बार से ओल्ड मॉन्क रम,चना मसाला, साल्टेड मूंगफली, ग्लैस्ड करौंदा, गुलकंद के नमूने लिए गए।
खाद्य पदार्थों के रख रखाव और दस्तावेजों का उचित संधारण नहीं पाया गया है जिसके कारण नोटिस जारी किया जा रहा है।उक्त खाद्य पदार्थों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है प्राप्त जांच रिपोर्ट पर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक बिहारी गौड़, शीतल सिंह और अशोक कुर्मी शामिल रहे।
