अवैध कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीधी। थाना अमिलिया पुलिस ने दबिश कार्रवाई करते हुए अवैध कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट के मार्गदर्शन में थाना अमिलिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की गई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 07 जून 2026 को थाना अमिलिया पुलिस की टीम अपराध विवेचना एवं क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कोदौरा में मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कोडीन फॉस्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप लेकर हनुमना की ओर से हिनौती आ रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ग्राम हरदी स्थित मुड़ा पहाड़ शिव मंदिर के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति विक्रांता मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ एवं वैधानिक कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे बैग से 26 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप (प्रत्येक 100 एमएल) बरामद हुई, जिसमें कोडीन फॉस्फेट पाया गया। आरोपी से उक्त मादक पदार्थ के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जप्त सामग्री में

26 शीशी कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप अनुमानित कीमत10,400 रुपये, विक्रांता मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 53 एमजी 3612 अनुमानित कीमत 70 हजार, कुल जप्त सामग्री की कीमत 80,400 रूपये है। गिरफ्तार आरोपी में रत्नेश सोनी पिता हरिप्रसाद सोनी

उम्र 29 वर्ष निवासी हिनौती, थाना अमिलिया, जिला सीधी है। आरोपी के विरुद्ध थाना अमिलिया में धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 5/13 म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Next Post

फोरलेन परियोजना पर नया विवाद: 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी मंदिर को लेकर बढ़ा जनआक्रोश 

Mon Jun 8 , 2026
नीमच। शहर में निर्माणाधीन सिटी फोरलेन परियोजना अब धार्मिक आस्था और विकास के बीच टकराव का विषय बनती जा रही है। महू रोड स्थित करीब 200 वर्ष पुराने श्री माधोपुरी बालाजी मंदिर को संभावित क्षति की आशंका के बीच सर्व हिन्दू समाज ने मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन […]

You May Like