जमीन विवाद में जीजा पर साले ने किया हमला

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा पर हमला कर दिया. नुकीली वस्तु से वार करने पर पीड़ित के कान में चोट आई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.फरियादी पर्वत सिंह उम्र 42 साल निवासी नंदा नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे घर पर पत्नी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

पत्नी जमीन अपने नाम कराने की बात कह रही थी, जबकि फरियादी ने मना करते हुए कहा कि जमीन बेचकर रकम बच्चों के नाम करेगा. इसी दौरान उसका साला शुभम बघेल मौके पर पहुंचा और विवाद में शामिल हो गया. आरोपी ने मां-बहन की गालियां देते हुए झगड़ा किया. विरोध करने पर उसने नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे फरियादी के बाएं कान में चोट लग गई और खून निकलने लगा. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

टाटा ने दिखाई नयी पीढ़ी के टियागो की पहली झलक

Thu May 28 , 2026
गुरुग्राम, 28 मई (वार्ता) टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) ने गुरुवार को अपनी हैचबैक कार टियागो को नये अवतार में पेश किया। इसे पारंपरिक ईंधन, सीएनजी और इलेक्ट्रिक इंजन के विकल्पों में पेश किया गया है। कंपनी ने बताया कि अगली पीढ़ी के सभी टियागो में सुरक्षा का पूरा ध्यान […]

You May Like