दो वेल्डरों से 2.20 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद, सप्लाई से पहले दबोचे गए आरोपी

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने कनाड़िया बायपास स्थित स्टोन अर्थ के पास घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 22.34 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 2.20 लाख रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजराना निवासी मोहम्मद हसन (26) और साहिल खान (43) के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों शहर में अधिक कीमत पर एमडी ड्रग्स बेचने की तैयारी में थे। दोनों आरोपी वेल्डिंग का काम करते हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

भाविप वीरांगना ने किया युवा जागरण एवं नशा मुक्त कार्यक्रम

Sun Jul 12 , 2026
ग्वालियर: भारत विकास परिषद शाखा वीरांगना द्वारा सेवा प्रकल्प के अंतर्गत युवाओं को नशे की लत से बचाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष ‘युवा जागरण एवं नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन व वी . आई.पी.एस महाविद्यालय रायरू में किया गया । मुख्य अतिथि […]

You May Like

Play sound