मुंबई, 27 अगस्त (वार्ता) कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में गुरुवार को रुपये में दो पैसे की गिरावट रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.46 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 26 पैसे की मजबूती के साथ 95.44 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
रुपये की शुरुआत आज छह पैसे की गिरावट के साथ 95.50 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। यह ऊपर 95.40 रुपये और नीचे 95.56 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से रुपये पर दबाव रहा। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.3 प्रतिशत चढ़कर 89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया , हालांकि भारतीय पूंजी बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की लिवाली से भारतीय मुद्रा की गिरावट सीमित रही। एफपीआई ने आज शुद्ध रूप से 30.08 करोड़ डॉलर का निवेश किया।
