
जबलपुर। गढ़ा थानांतर्गत प्रेम नगर निवासी देवेंद्र गोस्वामी के घर के आंगन में बने शिव मंदिर के व्दार पर रखे लकड़ी के पटे के नीचे एक तीन फीट लंबा सांप बैठा था शाम साढ़े सात बजे जब परिजनों ने सांप को देखा तो वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय राजेन्द्र पटेल की सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र प्राकृतिक रहवास देवताल तालाब में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप सांप जहरीला नहीं होता है लेकिन गुस्सैल और आक्रामक होता है। परंतु जब तक कोई छेड़छाड़ ना की जाए तब तक सर्प नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
