महू फॉरेस्ट रेंज में तेंदुए का हमला

मांगलिया सब रेंज में किसान के दो मवेशियों का किया शिकार

इंदौर: महू वन परिक्षेत्र के मांगलिया सब रेंज क्षेत्र में तेंदुए ने गाय और भैंस पर हमला कर उन्हें मार डाला. दोनों मवेशी एक ही किसान के बताए जा रहे हैं. घटना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए मुआवजा प्रकरण तैयार किया है.वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तेंदुए ने जंगल से सटे क्षेत्र में किसान के मवेशियों पर हमला किया, जिससे गाय और भैंस की मौके पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलने पर महू फॉरेस्ट रेंज का अमला मौके पर पहुंचा और मृत मवेशियों तथा घटनास्थल का पंचनामा बनाया. वन विभाग द्वारा दोनों मवेशियों का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक दस्तावेज तैयार किए हैं. प्रकरण पूर्ण होने के बाद किसान को शासन की मुआवजा नीति के तहत दोनों मृत मवेशियों के एवज में कुल 32 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वन विभाग ने क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि वे रात के समय मवेशियों को खुले में न छोड़ें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Next Post

20 साल बाद नीमच मंडी में व्यापारी संघ चुनाव, अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

Sun Jan 4 , 2026
नीमच: नीमच कृषि उपज मंडी में करीब 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आज व्यापारी संघ के चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर मंडी परिसर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस चुनाव में 1000 से अधिक पंजीकृत व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। […]

You May Like