बारात के दौरान थार गाड़ी पर स्टंट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

भरतपुर, 21 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान थार गाड़ी की छत पर चढ़कर स्टंट और नृत्य करने वाले तीन स्टंटबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अकरम, शहीद और हसीन के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ पुलिस ने विधिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पुलिस थाने में अपनी इस हरकत के लिए पुलिस प्रशासन और जनता से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। सं.सुनील.श्रवण

 

Next Post

मतदाता सूची प्रक्रिया में अनियमितताओं पर दिल्ली कांग्रेस ने जतायी चिंता, एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने की मांग

Mon Sep 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मतदाता सूची प्रक्रिया में अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के निर्देश पर बूथ मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग और लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार […]

You May Like