
पांढुरना, नगर के समता कॉलेज के पास रोते बिलखता मिले एक चार वर्षीय बालक को चंद घंटों में पुलिस ने इसके परिजनों की तलाश कर उसके मामा के पास सुरक्षित सौपा दिया,पुलिस के इस कार्य की परिजनों सहित सभी तरफ मुक्त कंठ से सराहना कि जा रहीं है।
नगर के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल मार्ग से लगे समता कॉलेज के पास मंगलवार की शाम को एक लगभग चार वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ने के कारण रो रहा था,राहगीरों द्वारा इस बात की जानकारी पुलिस को देंने पर आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को बालक अपना नाम नवनीत पिता राजेश बता रहा था लेकिन गांव या पांढुरना नगर के किस वार्ड में रहता है यह नहीं बता पा रहा था,घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने इस बालक को पुलिस थाने में लाकर उसे सुरक्षित रख नाश्ता कराते हुए पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया के माध्यम के साथ ही अपने मुखबिरों को इस बालक की फोटो शेयर कर इसके परिजनों की तलाश कराने में जूट गई ।
पुलिस की इस सक्रियता के चलते ही चंद घंटों में पुलिस ने इस बालक के मामा जो कि नगर के शिवाजी वार्ड निवासी दीपक पिता तुकाराम बनाईत की तलाश कर उसे बालक से मिलने पुलिस थाने बुलाया बालक ने अपने मामा को पहचानते ही उसके गले लग गया । पुलिस ने बालक को इसके मामा को सौंपते हुए भविष्य में इसका विशेष ध्यान रखने की बात कहीं साथ ही पुलिस ने सभी लोगों अपने-अपने नन्हे -मुन्ने बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। वहीं पुलिस की इस सक्रियता की बालक के परिजनों के साथ ही लोगों द्वारा भी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रहीं है।
