बनखेड़ी।भाऊसाहब भुस्कुटे की पुण्यतिथि के अवसर पर भाऊसाहब भुस्कुटे स्मृति लोक न्यास के मुख्य परिसर में उनकी प्रतिमा का ससम्मान अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाऊसाहब जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के स्मरण से हुई।
इस अवसर पर न्यास के प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संयोगवश उनका जन्मदिवस भी होने से वातावरण आत्मीय हो गया। प्रतिमा का अनावरण उनके करकमलों से संपन्न हुआ। उन्होंने समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ग्राम ज्ञानपीठ में अभ्युदय शीतोत्सव का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत 8 से 16 वर्ष के बच्चों के लिए ‘मस्ती की पाठशाला’ शुरू की गई। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर में आम की गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने हेतु मातृ पौध इकाई की स्थापना की गई। यह आयोजन भाऊसाहब के सेवा, संस्कार और विकास के विचारों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।
