पुणे, 09 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ स्थित मोशी इलाके में लगातार बारिश के कारण गिरी एक इमारत के मलबे से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 5वीं बटालियन ने रात भर मेहनत करके नौ लोगों को जिंदा बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बताया कि मलबे के नीचे अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान में खास बचाव उपकरणों और तकनीकी तलाशी के तरीकों का इस्तेमाल करते हुए पूरी तेजी से तलाशी की जा रही है। बाकी पीड़ितों का पता लगाने और उन्हें जल्द से जल्द बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। एनडीआरएफ की 5वीं बटालियन के कमांडेंट एसबी सिंह की देखरेख और सहायक कमांडेंट प्रवीण धत की निगरानी में जवान स्थानीय प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर असरदार तरीके से काम कर रहे हैं।
Next Post
शोपियां में मुठभेड़ का छठा दिन, दूसरे लश्कर आतंकवादी की तलाश जारी
Thu Jul 9 , 2026
श्रीनगर, 09 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के मारे जाने के एक दिन बाद गुरुवार को सुरक्षा बलों ने उसके सहयोगी की तलाश जारी रखी और आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार छठे दिन में प्रवेश कर गया। अधिकारियों ने बताया कि सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और […]

