जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत मझगवां तिराहा में बदमाशों ने एक युवक को रोक कर उसके साथ मारपीट कर कहने लगे कि चोरी के आरोप लगा बेज्जती करता है और फिर रंगदारी मांगी, नहीं देने पर चाकू से वार कर दिया।पुलिस के मुताबिक संत सिंह ठाकुर 42 वर्ष निवासी ग्राम मझगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुछ माह पहले घर से बकरियां चोरी हुई थीं जो नहीं मिली थीं अधारताल क्षेत्र का नाटी उर्फ पप्पू एवं गांव में टपरिया बनाकर रहता है जिससे उसने कई बार बोला कि उसकी बकरियां चोरी हुयी हैं
बकरियां तुम ले गये हो इसी बात पर नाटी उर्फ पप्पू उससे रंजिश रखता है, वह अपनी मोटर सायकल से खमरिया से लौट रहा था शाम लगभग 7 बजे अपने गांव मझगवां तिराहा पहॅुचा तभी नाटी उर्फ पप्पू एवं गांव का पप्पा बंजारा उसे देखकर जातिगत शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते हुये बोला कि आरोप लगाता है जिससे बेज्जती हुई है इसके बदले में एक हजार रूपये दे,मना करने पर मारपीट की। इसके बाद चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी।
