इंदौर: शहर के बिगड़े यातायात को जून महीने तक थोड़ी राहत मिलने वाली है. इसका कारण यह है कि छह निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. वही एक महीने में दो फ्लाई ओवर शुरू हो जाएंगे. विशेष बात यह है कि यह शहर के सभी क्षेत्रों से आने जाने आसानी होगी.शहर में पिछले कई सालों से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. अब शहर में यातायात जाम से अगले चार महीने बाद थोड़ी राहत मिल सकती है.
इसका कारण यह है कि शहर की विभिन्न सड़कों पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज का काम पूरा होने की स्थिति में पहुंच चुका है. शहर में एमपीआरडीसी, एनएचएआई,पीडब्ल्यूडी और आईडीए अलग-अलग मुख्य सड़कों पर फ्लाई ओवर ब्रिज बना रहे है. इसमें सबसे ज्यादा चार फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण अकेले एमपीआरडीसी कर रहा है. एमपीआरडीसी के देवास नाका, मुसाखेड़ी, सत्य सांई और आईटी चौराहे के सारे बाधक हट गए है और ब्रिज अब नजर भी आने लगे है.
इसी तरह आईडीए का लव कुश चौराहा डबल डेकर फ्लाई ओवर ब्रिज भी जून तक शुरू हो जाएगा. पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज की रेती मंडी वाली भुजा का काम जून तक पूरा हो जाएगा. यह बात अलग है कि उक्त सभी निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज की तय समय सीमा बीत चुकी है. सभी निर्माण एजेंसियों को सरकार ने समय सीमा बढ़ाने के अनुमति जारी की है. बात मुद्दे की यह है कि शहर के देवास, उज्जैन, मुंबई की जाने आने वाले वाहनों से रोज लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी. वही रिंग रोड पद राजीव गांधी चौराहे से सिद्ध रेडिसन चौराहे तक यातायात व्यवस्था थ्रू हो जाएगी. इसके साथ ही एनएचएआई दिसंबर तक बायपास पर थ्री लेयर ब्रिज भी शुरू कर देगा. इससे बायपास और हरदा बैतूल तरफ जाने के लिए राहत मिल जाएगी और देवगुराडिया पद लगने वाले जाम से राहत मिलने के संभावना है.
एक महीने के दो हो जाएंगे शुरू
शहर के बायपास पर एनएचएआई द्वारा रालामंडल चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज को ट्रायल के तौर पर एक तरफ से शुरू कर दिया है. यह पुल बायपास पर लगने वाले जाम से राहत देगा. इसी तरह पीडब्ल्यूडी द्वारा राजेंद्र नगर रेती मंडी और एबी रोड पर राजेंद्र नगर एवं राऊ आने जाने वाला रेलवे ओवर ब्रिज की दो भुजा शुरू हो जाएगी। रेती मंडी वाली भुजा के लिए जून महीने तक इंतजार करना पड़ेगा.
निम्न फ्लाई ओवर का निर्माण जून तक होगा पूरा
1. आईटी चौराहा
2. मुसाखेड़ी चौराहा
3. सत्य सांई चौराहा
4. देवास नाका
5. लव कुश चौराहा
6 . राजेंद्र नगर ब्रिज का रेती मंडी वाली भुजा
