एक ही दिन में 3 डिग्री लुढका पारा, घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने कंपकपाया 

ब्यावरा। एक बार फिर रविवार को ठंड का जबर्दस्त प्रकोप रहने से लोग कंपकपा उठे. न्यूनतम तापमान एक ही दिन में 3 डिग्री नीचे जा लुढका. घने कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं ने भारी परेशानी खड़ी कर दी. इंसान ही नहीं जानवर भी ठंड के प्रकोप से परेशान नजर आये. अलाव के आसपास बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंश का जमघट देखा गया.

विदित है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से अधिक रहा था जो रविवार को एकाएक गिरते हुए 5 डिग्री पर जा पहुंचा. शनिवार की रात्रि से ठंड ने अपना रौद्र रुप का अहसास कराना शुरु कर दिया था. रात्रि से ही कोहरा छाने लगा था. रविवार की तडक़े जब लोग जागे तो उनका सामना घने कोहरे से हुआ.

हेड लाइट चालू कर चलाए वाहन

नगर सहित जिले भर में रविवार को घना कोहरा छाया रहा. हाईवे, मुख्य मार्गो, चौराहा, सडक़ पर आवागमन में काफी परेशानी का सामना वाहन चालकों, राहगीरों को करना पड़ा. थोड़ी दूर पर ही वाहन नजर नहीं आ रहे थे. सुबह 10 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहने से वाहनों की हेड लाईट चालू कर वाहन चलाना पड़े.

जन जीवन हुआ प्रभावित

घने कोहरे के कारण छोटे-छोटे बच्चों, बीमार लोगों तथा बुजुर्गो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह-सुबह कामकाज पर जाने वालो को भी परेशानी हुई. जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. हांलाकि रविवार अवकाश का दिन होने से स्कूली बच्चों एवं कर्मचारियों को राहत मिल सकी.

Next Post

सब्जी लेकर लौट रही महिला कुएं में गिरी, मौत 

Sun Jan 4 , 2026
जावरा। पुलिस थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम सेमलिया मजरा में शनिवार देर शाम एक विवाहिता महिला की अपने ही कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस थाना प्रभारी मोहनसिंह मौर्य ने बताया कि धापूबाई पति दुर्गेश पाटीदार 32 वर्ष निवासी सेमलिया मजरा गत रात्रि में अपने ही कुए पर सब्जी […]

You May Like