संस्कार का सम्मान, समाज का अभिमान’ दादा ईश्वरदास रोहाणी 

जबलपुर। दादा ईश्वरदास रोहाणी की पुण्य स्मृति में मानस भवन जबलपुर में गौरव शिखर सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। संस्कार का सम्मान समाज का अभिमान की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद, विधायक सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।

‘समाज को दिशा देने वालों का सम्मान’

आयोजन के दौरान वक्ताओं ने दादा ईश्वरदास रोहाणी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की दादा रोहाणी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संस्कार और मूल्यों की स्थापना में समर्पित किया। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को नई दिशा देने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा मानस भवन

सम्मान समारोह के दौरान जब विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को मंच पर सम्मानित किया गया तो पूरा मानस भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें लेकर इस पल को कैद किया। कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित यह गौरव शिखर सम्मान समारोह संस्कार और सेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

 

Next Post

ट्रक की टक्कर से पलटा ऑटो,चालक की मौत,अन्य यात्री भी हुए घायल

Wed Jul 1 , 2026
पांढुरना,भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिचखेडा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा सामने चल रहें मिनी आटो को टक्कर मारने से यह आटो पलट गया,जिससे वाहन चालक की दर्दनाक मौत हो गई,वहीं ऑटो में सवार अन्य यात्री घायल हो गए,पुलिस द्वारा घटना के बाद से फरार ट्रक चालक की […]

You May Like