सतना : मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की तो कार चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला. पुलिस द्वारा की जांच में कार में 144 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. जिसके चलते घटना ममें संलिप्त तस्करों की तलाश की जा रही है.मैहर जिले के रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरु कर दी.
इसी दौरान जिगना से रामनगर की ओर आ रही ब्रेजा कार नजर आ गई. लेकिन जैसे ही पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया वैसे ही च ालक वाहन सहित भागने लगा. जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने कार का पीछा करना शुरु किया. कार चालक मुचख मार्ग से भिटारी कोलान बस्ती की छोटी गलियों की मुड़ गया.
जैसे ही पुलिस टीम पीछे पहुंची वैसे ही कार चालक वाहन छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला. वहीं पुलिस द्वारा जब कार की जांच की गई तो बीच वाली सीट पर 4 कार्टन शराब रखी पाई गई. वहीं कार की डिग्गी ममें 12 कार्टून शराब मिली. पुलिस द्वारा कार में मौजूद कुल 144 लीटर अवैध शराब जब्त कर ली गई जिसकी कीमत 65 हजार 300 रु आंकी गई. पुलिस द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त करने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है.
