जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बम्हनौदा रोड हाईवे स्थित बस स्टॉप पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पनागर निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा बम्हनौदा बाईपास पर चाय-नाश्ते का ठेला लगाते हैं जिसने पुलिस को सूचना दी कि बस स्टॉप के पास एक अधेड़ व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मृतक की अज्ञात लगभग 50 वर्ष है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके।
Next Post
बंद बिल्डिंग से लाखों के वाहन जप्त, 3 चोर गिरफ्तार
Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं विजय नगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त किए गए। पकड़े गए आरोपी राजकुमार सवनकर पिता रामनाथ सवनकर, 32 वर्ष निवासी हरदौल मंदिर के पीछे चेरीताल, […]
