हाईवोल्टेज लाइन में चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब एक युवक शराब के नशे में धुत होकर हाईवोल्टेज लाइन में चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाइश दी लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना फायर बिग्रेड, विद्युत मंडल समेत उसके परिजनों को दी गई, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक माढ़ोताल थाना क्षेत्र में 33 केव्ही की हाईवोल्टेज लाइन में लक्ष्मण 45 वर्षीय का चढ़ा है जो शराब के नशे में धुत है। जिसे उतारने का प्रयास जारी है।

Next Post

सूर्यदेव ने उगली आग, 42 डिग्री पार हुआ पारा  

Fri Apr 18 , 2025
  जबलपुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी बढ़ रही है। शहर लू की चपेट में है शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। पारे ने लंबी छलांग लगाई, दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। सुबह से ही सूर्यदेव ने तीखे तेवर दिखाने […]

You May Like