ड्राइविंग सीट पर हार्ट अटैक आने से बस ड्राइवर की मौत

शिवपुरी। एक बस ड्राइवर की उसी की बस में संदिग्ध मौत हो गई। 49 साल का बस ड्राइवर मुरैना से शिवपुरी के बीच बस संचालन करता था । लेकिन गुरुवार जब वह बस में बेहोश मिला और उसे लोगों ने जगाने की कोशिश की, तो वह नहीं जागा. स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. फिलहाल इस संबंध में किसी तरह की कोई पुष्टि प्रशासनिक या पुलिस के द्वारा नहीं की गई है. पुलिस ने मृतक बस ड्राइवर की पहचान रामकुमार शर्मा निवासी मुरैना के रूप में की है। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें अटैक आया था। ड्राइवर बस को लेकर मुरैना से शिवपुरी बस स्टैंड के पास बादल ढाबे पर रुका था. वहीं, बस के अंदर ही था।

Next Post

भिंड में बंदूक की नोंक पर युवक का अपहरण

Fri Apr 18 , 2025
भिंड। रौन थाना क्षेत्र के मेहदा गांव में बंदूक की नोक पर युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। मेहदा गांव निवासी सुजान सिंह बघेल और टिकरी खोड गोहद के सचिन सिंह गुर्जर के बीच रंगदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सचिन अपने वाहन से […]

You May Like