ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर आई चार शिकायतें, तीन का तत्काल किया निराकरण

इंदौर: शहर में सुगम, सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस लगातार सक्रिय है. इसके तहत शुरू की गई व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर रविवार, नागरिकों से कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का तुरंत निराकरण कर दिया. प्राप्त शिकायतों में सड़क पर खड़ी गाड़ियों से लग रहे जाम, वाहनों की लाइट खराब होने से हादसे की आशंका और मकान के बाहर गलत तरीके से वाहन पार्क करने जैसी समस्याएं शामिल थीं.

ट्रैफिक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की. यातायात पुलिस के अनुसार, हेल्पलाइन शुरू होने के बाद अब तक 578 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 558 शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा चुका है. जबकि 20 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है.

Next Post

शहीद स्मृति दिवस पर दी श्रृध्दांजलि

Tue Oct 21 , 2025
सतना: मैहर में 66 वें शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर देवी जी चौकी मैहर में स्मृति परेड का आयोजन कर शहीद जवानों को श्रृध्दांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के द्वारा पूर्व में देश में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों के […]

You May Like