:खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान उपार्जन करने वाली समितियों के उपार्जन स्थल (वेयरहाउस प्रांगण) में अभी भी कुछ धान रखी हुई है। जबकि धान उपार्जन की अवधि समाप्त हो चुकी है। उपार्जन स्थल में रखी एफएक्यू और नॉन एफएक्यू धान को संबंधित कृषकों को वापस किए जाने अथवा वापस करने की स्थिति न होने पर उक्त धान एवं उक्त स्थल पर पाए गए बारदानों की सार्वजनिक नीलामी कर राशि शासकीय मद में जमा कराने के लिए दल गठित किया गया है।
जिससे प्राप्त राशि से कृषकों का समानुपातिक रूप से भुगतान किया जा सके। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बकाई ने कहा कि उपार्जन संस्था सेवा सहकारी समिति पनागर के कालाडूमर स्थित उपार्जन स्थल नर्मदा वेयरहाउस एवं सेवा सहकारी समिति महाराजपुर के उपार्जन स्थल ग्राम सिमरिया शुभी एग्रो वेयरहाउस के लिए गठित दल में तहसीलदार पनागर विकास जैन, जेएसओ पनागर सुश्री पल्लवी जैन, सहकारिता विस्तार अधिकारी पनागर विवेक जैन और मध्यप्रदेश वेयर हाउस एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के शाखा प्रबंधक सीके वर्मा को शामिल किया गया है।
उपार्जन संस्था वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था खांड-1 के उपार्जन स्थल मां रेवा वेयर हाउस गोदाम क्रमांक 103, पिता श्री वेयर हाउस गोदाम क्रमांक 74 और वृहत्ता सेवा सहकारी संस्था खांड-2 के उपार्जन स्थल जय भवानी स्टोरेज वेयर हाउस गोदाम क्रमांक 141 एवं जय भवानी स्टोरेज वेयर हाउस गोदाम क्रमांक 106 के लिए मझौली तहसीलदार श्री वीर बहादुर सिंह, जेएसओ सिहोरा कुंजन सिंह, सहकारिता विस्तार अधिकारी मझौली विकास तिवारी, एमपीडब्ल्यूएलसी शाखा प्रबंधक कैलाश चौहान को दल में शामिल किया गया है।
वहीं उपार्जन संस्था सेवा सहकारी समिति कटंगी के उपार्जन स्थल गुरू जी वेयरहाउस 83 दोनी खजरी रोड के लिए पाटन तहसीलदार दिलीप हनवत, जेएसओ पाटन आभा शर्मा, सहकारिता विस्तार अधिकारी पाटन नितिन मेहरा और एमपी डब्ल्यूएलसी पाटन के शाखा प्रबंधक सुभाष सोनी को गठित दल में शामिल कर तीन दिवस में उक्त कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।
