
बालाघाट, सावन माह के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज बालाघाट द्वारा स्थानीय काली पुतली चौक स्थित हनुमान मंदिर में सर्व समाज के कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना को लेकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। समाज के सदस्यों ने उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान, विचारों, सरल व्यक्तित्व और राजनीतिक जीवन को स्मरण किया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित राजेश पाठक, आदित्य पंडित, मुकेश तिवारी, निशांत मिश्रा, जोबी मिश्रा, अन्नपूर्णा तिवारी, पंडित राजेश दुबे, अरुण मिश्रा एवं देवेंद्र तिवारी सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
ब्राह्मण महिला कार्यकारिणी की संरक्षक अधिवक्ता श्रीमती साधना शुक्ला, मंजूलता तिवारी, शशि पुरोहित, अध्यक्ष श्रीमती संध्या दीक्षित, सचिव श्रीमती किरण तिवारी, कविता पाराशर, श्रद्धा पंडित, कौशल्या पाठक, समृद्धि शर्मा, शिल्पा अवस्थी, आकांक्षा पांडे, स्मिता मिश्रा, मालती मिश्रा, आरती पंडित, श्वेता, दुर्गेश शर्मा, माधुरी शर्मा, सुषमा दीक्षित, वैशाली तिवारी, रंजना तिवारी, पूनम मिश्रा, प्रतिमा तिवारी, श्वेता शर्मा एवं शुभदा सहित महिला कार्यकारिणी की सदस्य उपस्थित रहीं। इसके अलावा नरेश तिवारी, श्रीमती प्रतिमा तिवारी, राजेश मिश्रा, नीलम मिश्रा, अनंत मिश्रा, सक्षम मिश्रा एवं समर्थ मिश्रा सहित समाज के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा मिलता है। वहीं पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को स्मरण करना समाज के लिए गौरव का विषय है।
