हम फाउंडेशन ने भारत माता के सामने किया 61वा राष्ट्रगान 

बालाघाट,हम  फाउंडेशन भारत एक सामाजिक सांस्कृतिक संगठन है जो कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए पहचाना जाता है राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में 2 मिनट राष्ट्रगान आओ करें राष्ट्र का सम्मान राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में मनाया जाता है बालाघाट में विगत 3 वर्षों से लगातार हर माह की प्रथम तारीख को शहर के विभिन्न चौराहे पर निरंतर राष्ट्र गान किया जा रहा है।ताकि जनता में राष्ट्र प्रेम के साथ साथ।अनुशासन।एकता सद्भाव की अलख जगाई जा सके।

आज देश की आजादी के 80 वे स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कालीपुतली चौक भारत माता की प्रतिमा के सामने हम फाउंडेशन का 61 व राष्ट्रगान किया गया। इसमें संगठन के सभी सदस्य चौक पर मौजूद देश की आजादी का जश्न मनाने वाले नागरिक पुलिस अधिकारी सम्मिलित होकर राष्ट्रगान को गाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया ।

80 वे स्वाधीनता दिवस की सभी सदस्यों ने नागरिकों ने आपस में मुबारकबाद देकर खुशी मनाएं ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालाघाट कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रमोद बागरी सब स्पेक्टर वंदना शर्मा विनोद यादव राजेश कुर्राम अंजली परिहार हम फाउंडेशन भारत के प्रदेश के महासचिव यूनुस खान पप्पा भाई प्रांतीय पदाधिकारी संतोष असाटी जिले के अध्यक्ष श्याम कौशल कोषाध्यक्ष राजेश गांधी महिला प्रमुख खुर्शीद कुरेशी उपाध्यक्ष शिल्पा राउत सुभाष गुप्ता रूपाली राव छोटे लाल पांचे गिरधारी लाल जायसवाल मिश्रीलाल साहू मोइज सैफी प्रेमचंद सेवइवार सागर यादव सीताराम लीलहारे विजय उपवंशी एवं शहर के नागरिक सम्मिलित रहे।

Next Post

श्रावण के तीसरे सोमवार पर ओंकारेश्वर में निकली बाबा की पालकी

Mon Aug 17 , 2026
ओंकारेश्वर, श्रावण मास के तीसरे सोमवार को सोमवार 17 अगस्त 2026 को ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर की पालकी दोपहर 2 बजे मंदिर से धूमधाम से निकाली गई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।   कोटि तीर्थ घाट पर पंडित राजराजेश्वरी दीक्षित के नेतृत्व में पंडितों ने भगवान ओमकारेश्वर […]

You May Like