कोटेश्वर से हजीरे तक की यातायात व्यवस्था एलीवेटेड बनने के बाद सुचारू होगी

ग्वालियर : एलीवेटेड रोड बनने के बाद रोड के नीचे दोनो साइड 100-100 फुट का एरिया अस्थाई मार्केट के लिये बनायेगे ताकि जो ठेले या अन्य यातायात में अवरोध है उन्हें हम व्यवस्थित कर सके। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कैट आपके द्वार कार्यकम में बोलते हुये कही। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने उपनगर के व्यापारियों की बात सहजता और समस्या के विस्तृत रूप से रखी।

उस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुनः बेठूंगा और व्यापारियों की सुरक्षा के लिये एक कारगर नीति बनाऊगा। प्रारंभ में अध्यक्ष रवि गुप्ता ने स्वागत भाषण देते हुये कैट आपके द्वार कार्य के संबंध में कहा कि कैट विभिन्न बाजारों में जाकर व्यापािरयों की समस्याए सुनता है और उन्हें उचित मंच पर रखता है ताकि उनका निराकरण हो सके।

कैट के जिला संयोजक दिलीप पंजबनी, महामंत्री विवेक जैन, कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग, कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल, आशीष जैन ने अपनी बात रखते हुये कहा कि इस क्षेत्र में एक बेहतर स्मार्ट टोयलेट की जरूरत है ताकि महिलाओं को सोचालय मिल सके। कार्यक्रम का संचालन श्रृष्टि गर्ग ने किया जबकि आभार प्रदर्शन राजेन्द्र जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, जे.सी. गोयल, प्रभूदयाल सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

Next Post

मऊगंज में सृजन कार्यशाला: SP ने कार्यशाला को बताया उपयोगी

Wed Jul 23 , 2025
रीवा:मऊगंज पुलिस विभाग, अहिंसा वेलफेयर सोसायटी मऊगंज एवं समग्र जन चेतना विकास परिषद रीवा के नेतृत्व में मऊगंज में सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आत्मरक्षा के लिए विविध विषयों पर जानकारी दी गई.. इसमें 50 छात्रों को निरन्तर मास्टर ट्रेनर सुनीता चौरसिया और समन्वयक सुरेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी […]

You May Like