
सिंगरौली । अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस 2026 के अवसर पर एनसीएल ने म.प्र. शासन के एमएसएमई विभाग एवं फिक्की द्वारा भोपाल में आयोजित उद्यमी म.प्र. कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वेंडर डेवलपमेंट मीट में एनसीएल की ओर से विपुल राय सहायक प्रबंधक ने भाग लिया। उन्होंने एमएसएमई विके्रताओं एवं उद्यमियों को एनसीएल की निविदाओं में अधिकाधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति स्वामित्व वाले उद्यमों तथा महिला उद्यमियों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। गौरतलब है कि एनसीएल सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों एमएसई को समावेशी सार्वजनिक खरीद के माध्यम से निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपनी ने निर्धारित 35 प्रतिशत लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 39 प्रतिशत की खरीद एमएसई से कर अपनी प्रतिबद्धता का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
००००००
