
दतिया। बीएससी की एक छात्रा के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी सदका तिराहे से पकड़ा गया है। अभिषेक शाक्य पर दुष्कर्म का आरोप है। आरोप है कि उसने युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। युवती ने थाने पहुंचकर एफआईआर कराई थी। पंडोखर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया है।
