युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर‌। अधारताल थाना अंतर्गत चांदमारी रोड पर बदमाश ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।‌

पुलिस ने बताया कि आदित्य सिंह ठाकुर 21 वर्ष निवासी धनी की कुटिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह एवं अरूण, यश व करण शोभापुर पुल के उपर पहुचे बॉबी और हर्ष चांदमारी रोड पर पुल के नीचे उतरने वाली रोड पर दिखे, बाबी ने उससे कहा कि भैया अरूण बर्मन मेरे से लड़ाई कर रहा है तो उसने बाबी से कहा कि मैने अरूण को समझा दिया है तू भी समझ जा एवं लड़ाई झगड़ा मत करो, फिर हम लोग वहां से जाने लगे तभी बाबी का दोस्त हर्ष उसके साथ गालीगलौज करने लगा, उसने हर्ष को गाली देने से मना किया तो बाबी भी उसके साथ गालीगलौज करने लगा।‌ हर्ष ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला किया, वह पीछे हटा तो चाकू चेहरे पर लगा, बॉबी एवं हर्ष वहॉ से भाग गये ।

Next Post

भतीजों ने चाचा को उतारा था मौत के घाट

Mon Jun 23 , 2025
पन्ना। अंधे कत्ल का पुलिस टीम ने 24 घंण्टे के अन्दर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एस पी पन्ना साईं क्रष्णा थोटा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 जून को थाना कोतवाली पन्ना में सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम रानीपुर में नाले में एक व्यक्ति मृत […]

You May Like