
पन्ना। अंधे कत्ल का पुलिस टीम ने 24 घंण्टे के अन्दर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एस पी पन्ना साईं क्रष्णा थोटा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 जून को थाना कोतवाली पन्ना में सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम रानीपुर में नाले में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है । पुलिस टीम सहित एफएसएल यूनिट को घटना स्थल पर बुलाया गया एवं एसडीआरएफ टीम की मदद से मृत शरीर को बाहर निकाला गया । प्रथम दृष्टया मृत शरीर को देखकर मामला हत्या का प्रतीत होने पर थाना कोतवाली पन्ना में हत्या का अपराध दर्ज किया गया । मृतक व्यक्ति की पहचान तिलगवाँ गाँव के राजाराम उर्फ रज्जू कोरी पिता हनुमतदीन कोरी उम्र 40 वर्ष के रूप मे की गई । मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेहियों से पूँछताछ किये जाने पर संदेहियों द्वारा अपने अपने नाम रवि कोरी पिता विशाल कोरी उम्र 25 साल निवासी तिलगवाँ थाना कोतवाली पन्ना एवं 1 विधिविरूद्ध बालक पुलिस टीम को बताये गये । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर उक्त आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुये पुलिस टीम को बताया गया कि मृतक हमारा रिश्ते में चाचा है जिसने कुछ दिन पूर्व हमारे परिवार वालो के साथ गाली गलौज कर मारपीट किया था । हम लोगो ने मौका पाकर बदला लेने की नीयत से मृतक सिर पर डण्डा मार मारकर उसकी हत्या करके मोटर साइकिल में लादकर नाला मे फेंक दिया था । पुलिस टीम द्वारा आरोपी के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं डण्डा जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं 01 विधिविरूद्ध बाल को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
